मुख्य बातें

मनेंद्रगढ़ में गैस मीटर ब्लास्ट, युवक घायल: हाथ में चोट आई, धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों ने निकले बाहर – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

मनेंद्रगढ़ में गैस मीटर ब्लास्ट, युवक घायल:  हाथ में चोट आई, धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों ने निकले बाहर – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर- 8 स्थित बंगाली बस्ती में एक घर में लगे बीपीसीएल गैस मीटर में अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में घर में मौजूद एक युवक के हाथ में चोट आई। हालांकि, एक बड़ा हादसा टल गया और युवक सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में कुछ महीने पहले ही पाइपलाइन गैस कनेक्शन स्थापित किया गया था। बुधवार को अचानक घर में लगे गैस मीटर से तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। धमाके की आवाज से दहशत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तीव्र था कि उसकी आवाज आसपास के घरों तक सुनाई दी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में गैस पाइपलाइन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कई घंटे बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि घटना के कई घंटे बाद भी संबंधित कंपनी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। शिकायत दर्ज कराने के लिए टोलफ्री नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नंबर नहीं लग पाया, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष देखा गया। बड़े हादसे की आशंका जताई रहवासियों का मत है कि यदि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया जाता तो यह एक बड़े हादसे का रूप ले सकता था। उन्होंने गैस पाइपलाइन और मीटर की गुणवत्ता की जांच तथा सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन और संबंधित कंपनी से पूरे मामले की गहन जांच करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *