मुख्य बातें

फतेहपुर में ज्वालागंज चौराहे का नाम बदलने की मांग: विश्व हिन्दू महासंघ ने ‘वंदे मातरम’ चौराहा करने के लिए ज्ञापन दिया – Fatehpur News

फतेहपुर में ज्वालागंज चौराहे का नाम बदलने की मांग:  विश्व हिन्दू महासंघ ने ‘वंदे मातरम’ चौराहा करने के लिए ज्ञापन दिया – Fatehpur News

फतेहपुर जिले में विश्व हिन्दू महासंघ ने ज्वालागंज चौराहे का नाम बदलकर ‘वंदे मातरम चौराहा’ करने की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में प्रदीप गर्ग ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने इस नामकरण को राष्ट्रभक्ति और शहीदों की स्मृति से जोड़ने का तर्क दिया। गर्ग ने बताया कि ‘वंदे मातरम’ गीत की 151वीं वर्षगांठ और शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ ने प्रदेश के सभी जिलों में एक प्रमुख चौराहे को ‘वंदे मातरम’ नाम देने का प्रस्ताव रखा है। फतेहपुर का ज्वालागंज चौराहा इस पहल के लिए उपयुक्त स्थान माना गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन अनुमति देता है, तो विश्व हिन्दू महासंघ की जिला इकाई चौराहे को शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, भारत माता के चित्र, यातायात संकेतक और ‘वंदे मातरम’ गीत की पट्टिका से सजाएगी। इससे यह स्थान राष्ट्रभक्ति और शहीदों की स्मृति का प्रतीक बन सकेगा। प्रदीप गर्ग ने प्रशासन से इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस दौरान अभय गुप्ता, राजीव गुप्ता, विनोद कसेरा, शिवम सोनी, अभिनव यादव, शालिनी गुप्ता और रागिनी सिंह सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *