मुख्य बातें

कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ PM का पुतला फूंका: हिसार कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, गर्ग बोले-जनता पर बोझ डाला – Hisar News

कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ PM का पुतला फूंका:  हिसार कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, गर्ग बोले-जनता पर बोझ डाला – Hisar News

देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को हिसार में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व हिसार जिला शहरी प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में जुटे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस प्रतिनिधियों का कहना है कि भाजपा सरकार के राज में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी सिलेंडर से लेकर दाल, दूध और सब्जियों के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुके हैं। महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी दूभर हो गया है। यातायात खर्च बढ़ने से हर चीज की कीमतें आसमान छू रही हैं। कमर्शियल सिलेंडर पर ₹993 की बढ़ोतरी, जनता पर आर्थिक बोझ
प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार ने कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में सीधे 993 रुपए और 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर में 261 रुपए की भारी-भरकम बढ़ोतरी कर जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दामों में पहले 3 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की गई और उसके अगले ही दिन फिर 90 पैसे बढ़ा दिए गए। सरकार का यह रवैया आम जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र सरकार तुरंत कठोर कदम उठाकर महंगाई पर अंकुश लगाए। घर का बजट पूरी तरह बिगड़ा: बजरंग दास गर्ग
इस मौके पर बजरंग दास गर्ग ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से बेतहाशा महंगाई बढ़ी है। एलपीजी गैस, दाल, दूध और सब्जियों के दाम बढ़ने से आम जनता का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण मालभाड़ा और यातायात का खर्च बढ़ गया है, जिसका सीधा असर हर जरूरी चीज की कीमत पर पड़ रहा है। आज हालात ऐसे हैं कि एक गरीब व्यक्ति दो वक्त की रोटी भी दाल-सब्जी के साथ नहीं खा सकता। केंद्र सरकार को तुरंत महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *