मुख्य बातें

पंचकूला में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: MLA चंद्रमोहन नहीं पहुंचे, जिला प्रधान बोले-हर वर्ग मंहगाई की मार झेल रहा – Panchkula News

पंचकूला में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:  MLA चंद्रमोहन नहीं पहुंचे, जिला प्रधान बोले-हर वर्ग मंहगाई की मार झेल रहा – Panchkula News

हरियाणा के पंचकूला में कांग्रेस वर्कर्स ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण, लगातार बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने की। हालांकि, पंचकूला MLA चंद्रमोहन प्रदर्शन में नहीं आए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान संजय चौहान ने कहा कि देश का युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिक महंगाई एवं भ्रष्टाचार की मार झेल रहा है। नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है, जिससे युवाओं में भारी रोष व्याप्त है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल रेट से आम आदमी पर बोझ जिला प्रधान संजय चौहान ने कहा कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जिसके कारण खाद्य पदार्थों एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। करीब 100 वर्कर रहे प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक लहरी सिंह, पूर्व चेयरमैन रविंदर रावल, कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज, कांग्रेस प्रदेश मीडिया इंचार्ज संजीव भारद्वाज, विजय, सुनील कुमार, गौतम प्रसाद ,अनिल कुमार, जसविंदर सिंह ,गुरभाग सिंह सहित करीब 100 वर्कर मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *