मुख्य बातें

रोहतक में परिवार पर जानलेवा हमले का प्रयास, वीडियो: देर रात गेट पर मारे कुल्हाड़ी व फरसे, जान से मारने की दी धमकी – Rohtak News

रोहतक में परिवार पर जानलेवा हमले का प्रयास, वीडियो:  देर रात गेट पर मारे कुल्हाड़ी व फरसे, जान से मारने की दी धमकी – Rohtak News

रोहतक के कच्ची गढ़ी कुआं मोहल्ला निवासी एक परिवार पर देर रात को 3 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी व फरसे लेकर गेट पर मारे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पूरा मामला वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पीड़ित परिवार से मनीषा पत्नी अमित कुमार ने बताया कि वह सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करती है। 19 मई को वह अपने जेठ के घर भतीजे की बहू के पास गई थी। इसी दौरान 3 लड़के हाथों में हथियार लेकर आए और जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों को देखकर बाहर का दरवाजा बंद किया तो कुल्हाड़ी व फरसों से वार करके दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। भतीजे की बहू को दी जान से मारने की धमकी
मनीषा ने बताया कि हमला करने के दौरान जब आरोपी बाहर का दरवाजा नहीं तोड़ पाए तो आरोपियों ने उसके भतीजे की बहू को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बच्चों को भी मारने की धमकी देकर फरार हो गया। तीनों आरोपी कुंआ मोहल्ल के ही रहने वाले है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
मनीषा ने बताया कि घर पर हमला करने वाले आरोपियों में बल्लू पुत्र पदम, विजय पुत्र पोपली व आर्यन है। तीनों आरोपी मोहल्ले के ही रहने वाले है। घर पर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हुई है। इसके बाद डायल 112 पर कॉल करके बुलाया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मनीषा ने बताया कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है। अगर 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई नहीं की तो वह एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। साथ ही मोहल्ले में एक पीसीआर रात के समय गश्त करने की मांग एसपी से की जाएगी। पुलिस मामले में कर रही जांच
सिटी थाना पुलिस ने बताय कि एक शिकायत उन्हें मिली है, जिसमें एक वीडियो भी दी गई है। पुलिस मामले में शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। मामले में जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द आरोपियों को काबू कर लेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *