मुख्य बातें

विदेशी महिला से 2.56 करोड़ की स्मैक, ड्रग्स खेप बरामद: मुंबई जा रही बस से पकड़ी गई अफ्रीकी मूल की महिला, ट्रॉली-बैग में छिपा रखे थे मेथामफेटामाइन, कोकीन, एमडीएमए – Jaipur News

विदेशी महिला से 2.56 करोड़ की स्मैक, ड्रग्स खेप बरामद:  मुंबई जा रही बस से पकड़ी गई अफ्रीकी मूल की महिला, ट्रॉली-बैग में छिपा रखे थे मेथामफेटामाइन, कोकीन, एमडीएमए – Jaipur News

जयपुर में राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने अफ्रीकी मूल की एक विदेशी महिला को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.56 करोड़ रुपये आंकी गई है। ट्रॉली बैग में निकली नशे की खेप डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, 19 मईको मुंबई जाने वाली एक बस में यात्रा कर रही विदेशी महिला को जयपुर में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका गया। इसके बाद महिला के ट्रॉली बैग की गहन जांच और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने 2256 ग्राम मेथामफेटामाइन, 142 ग्राम कोकीन/मेथाक्वालोन और 46 ग्राम एमडीएमए (एक्स्टेसी टैबलेट) बरामद किए। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी महिला ने मादक पदार्थों को ट्रॉली बैग में रखे कपड़ों, तकिये के कवर और अन्य सामान में बेहद चतुराई से छिपाकर रखा था, ताकि जांच एजेंसियों की नजर से बचा जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला इन नशीले पदार्थों की तस्करी कर उन्हें अन्य राज्यों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआरआई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। डीआरआई अधिकारियों का कहना है कि मामले में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क, तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों तथा अंतरराज्यीय कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किन राज्यों या नेटवर्क तक पहुंचाया जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *