मुख्य बातें

व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कार में शव मिला: घर से कुछ ही दूरी पर खड़ी थी कार, दम घुटना मानी जा रही वजह – Meerut News

व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कार में शव मिला:  घर से कुछ ही दूरी पर खड़ी थी कार, दम घुटना मानी जा रही वजह – Meerut News

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में मिठाई व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यापारी का शव उसी की कार में पिछली सीट पर मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दम घुटना मौत की वजह माना जा रहा है। शास्त्रीनगर निवासी हिमांशु कौशिक मिठाई का कारोबार करते हैं। उनकी शास्त्रीनगर में ही दुकान है। गुरुवार सुबह हर रोज की तरह वह अपनी कार से दुकान के लिए निकले लेकिन दुकान पर नहीं पहुंचे। परेशान होकर हिमांशु के परिजन उन्हें ढूंढने निकले। आवास विकास चौराहे के निकट कार खड़ी देख वह हैरान रह गए। पास जाकर देखा तो हिमांशु पिछली सीट पर बेसुध पड़े थे। शीशा तोड़कर कार को खोला गया
हिमांशु को बेसुध देख परिजनों ने शोर मचा दिया। आस पास के लोग एकत्र हो गए। कार अंदर से लॉक थी, जिस कारण परिवार ने शीशा तोड़ने का मन बना लिया। शीशा तोड़कर हिमांशु को देखा तो मौत हो चुकी थी। इसके बार परिवार में कोहराम मच गया। सीओ ने पहुंचकर की परिवार से पूछताछ
कार में शव मिलने की सूचना पाकर सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस को कार के भीतर से शराब की बोतल व अन्य सामान मिला है। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी में हिमांशु ने ड्रिंक की। नशा इतना हो गया कि अंदर ही सो गए। दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। एसएचओ अनूप सिंह का कहना है कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत की वास्तविक वजह पता चल सकेगी। परिजनों की तरफ से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *