मुख्य बातें

लखनऊ में एलडीए का बुलडोजर एक्शन: 31 बीघा में बस रहीं 9 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त – Lucknow News

लखनऊ में एलडीए का बुलडोजर एक्शन:  31 बीघा में बस रहीं 9 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त – Lucknow News

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 31 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही 9 अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई गोसाईंगंज, बीबीडी, मोहनलालगंज, पीजीआई और चिनहट थाना क्षेत्रों में की गई। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1, जोन-2 और जोन-5 की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक बिना ले-आउट स्वीकृति के अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। गोसाईंगंज और बीबीडी में तीन अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गोसाईंगंज के महमूदपुर में सुभाष यादव और अन्य लोगों द्वारा करीब 2 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग कराई जा रही थी। इसके अलावा बीबीडी थाना क्षेत्र के नूरपुर बेहटा में आलोक सिंह द्वारा लगभग 4 बीघा और सुखराम व अन्य द्वारा करीब 2 बीघा क्षेत्रफल में अनधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। एलडीए की अनुमति और ले-आउट स्वीकृति के बिना हो रहे निर्माण को टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्त कर दिया। किसान पथ किनारे भी चल रही थी अवैध प्लाटिंग प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के मुताबिक मोहनलालगंज के पूरनपुर गांव में किसान पथ किनारे विनय सिंह और अन्य द्वारा करीब 5 बीघा क्षेत्र में प्लाटिंग की जा रही थी। वहीं पीजीआई क्षेत्र के डलौना गांव में सुनील यादव और अन्य लोगों द्वारा करीब 3 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉट काटे जा रहे थे। दोनों स्थानों पर एलडीए टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क, बाउंड्री और प्लॉटिंग के निशान मिटा दिए। चिनहट में सबसे बड़ी कार्रवाई, 15 बीघा में बस रही थीं कॉलोनियां प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि चिनहट क्षेत्र के गोइला और जैनाबाद गांव में अभियान चलाया गया। यहां संग्राम सिंह, राइल, पवन कुमार, छोटू, महेश और अन्य लोगों द्वारा करीब 15 बीघा क्षेत्रफल में चार अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थीं। एलडीए ने सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *