मुख्य बातें

हापुड़ में खड़ी कार में लगी भीषण आग: दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, हादसे के कारणों की जांच जारी – Hapur News

हापुड़ में खड़ी कार में लगी भीषण आग:  दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, हादसे के कारणों की जांच जारी – Hapur News

हापुड़ में शुक्रवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित फ्रीगंज रोड पर खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, शुकवार की दोपहर एक कार सड़क किनारे खड़ी थी जब अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। पुलिस कर रही मामले की जांच सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *