रोहतक में पहुंचे शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष कुछ भी कह सकता है। विपक्ष के लोग बेलगाम हो गए। जिनके पास कुछ नहीं होता, वो लोग गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए लोगों का ध्यान भटकाने का काम करते है। उनकी बातों को अधिक तूल देने की जरूरत नहीं है। शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा जाट भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और युवाओं को सम्मानित किया। शिक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को कुछ पता नहीं होता, बस किसी भी बात को लेकर मुद्दा बनाने की कोशिश करते है। सरकार सही तरीके से काम कर रही है। नीट पेपर लीक की सीबीआई कर रही जांच
शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने नीट पेपर लीक मामले में कहा कि सीबीआई के पास केस गया हुआ है और सीबीआई मामले में जांच कर रही है। जिसने भी पेपर लीक का कृत्य किया है, उन्हें दंडित करने का काम सरकार करेगी। कोई भी व्यक्ति नहीं बचेगा और देश की जांच एजेंसियां मामले में जल्द कार्रवाई करेगी। सरकारी स्कूलों में सुपर 500 कार्यक्रम शुरू
शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकारी स्कूलों को लेकर सरकार बड़े पैमाने पर काम कर रही है। सरकार ने सुबह 100 कार्यक्रम शुरू किया, जिससे बच्चों को नीट व आईआईटी की तैयारी करवाई जा रही है। 2014 में सरकार बनने के बाद एक नई शुरूआत की गई थी। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि नायब सैनी सरकार ने सुपर 100 को सुपर 500 करने का निर्णय लिया है। इससे युवाओं को महंगी कोचिंग फ्री में मिल रही है। रोहतक में भी सुपर 40 की शुरूआत की थी, जो अब सुपर 80 हो गया है। सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। यूपीएससी में चयनित युवाओं को किया सम्मानित
महिपाल ढांडा ने कहा कि यूपीएससी में जिन युवाओं का चयन हुआ है, जाट सभा की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया है। ग्रामीण पृष्ठ भूमि से निकलकर बच्चे मेहनत कर रहे है, जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगा है। समाज भी अब बच्चों की तरफ ध्यान दे रहा है।
Source link
