मुख्य बातें

खेड़ा बसोली के जंगल में गौवध करते 3 तस्कर पकड़े: घेराबंदी कर दबोचा, मौका पाकर कई आरोपी भागे – Deeg News

खेड़ा बसोली के जंगल में गौवध करते 3 तस्कर पकड़े:  घेराबंदी कर दबोचा, मौका पाकर कई आरोपी भागे – Deeg News

डीग में पुलिस की डीएसटी टीम ने ‘ऑपरेशन नंदी प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के खेड़ा बसोली के जंगलों से गौवध करते हुए 3 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी शरण कांबले के निर्देश पर की गई। डीएसटी प्रभारी सुल्तान सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रात के समय खेड़ा बसोली के जंगलों में घेराबंदी कर छापा मारा। मौके पर कुछ लोग गौवध कर रहे थे। पुलिस को देखकर कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से करीब 40 किलो गौ मांस, गौवध में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। एसपी बोले- गौवध और गौ तस्करी नहीं होगी बर्दाश्त
एसपी शरण कांबले ने स्पष्ट किया है कि जिले में गौवध और गौ तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन नंदी प्रहार’ के तहत ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। फरार तस्करों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
कैथवाड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुल्तान सिंह के नेतृत्व में डीएसटी टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। लोगों का मानना है कि पुलिस की सक्रियता से गौ तस्करों में भय का माहौल बना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *