मुख्य बातें

उज्जैन केक शॉप पर फंगस वाला केक मिला: खाद्य विभाग ने एक्सपायर्ड बेवरेज भी जब्त किए, नमूने जांच के लिए भेजे – Ujjain News

उज्जैन केक शॉप पर फंगस वाला केक मिला:  खाद्य विभाग ने एक्सपायर्ड बेवरेज भी जब्त किए, नमूने जांच के लिए भेजे – Ujjain News

उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नाना खेड़ा बस स्टैंड स्थित एक केक शॉप पर आज शुक्रवार देर रात कार्रवाई की। इस दौरान दुकान से फंगस लगा केक और एक्सपायर्ड नॉन-अल्कोहलिक स्पार्कलिंग बेवरेज की बोतलें जब्त की गईं। विभाग ने सभी सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। यह कार्रवाई एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद की गई। शिकायतकर्ता विभाग के पास फंगस लगा केक लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान अधिकारियों ने केक में अनियमितता पाई, जिसके बाद उसे तुरंत जब्त कर लिया गया। टीम को दुकान के फ्रिज गंदे और अस्वच्छ मिले, जिससे खाद्य सामग्री में फंगस पनपने की आशंका जताई गई। इसके अतिरिक्त, दुकान में रखी कई नॉन-अल्कोहलिक स्पार्कलिंग बेवरेज की बोतलें अपनी एक्सपायरी डेट पार कर चुकी थीं। विभाग ने इन पेय पदार्थों के भी नमूने लिए हैं। अधिकारियों ने यह भी पाया कि दुकान पर फूड लाइसेंस प्रदर्शित नहीं किया गया था, जो नियमों का उल्लंघन है। यह दुकान इंदौर की एक फ्रेंचाइज़ी बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा और बी.एस. देवलिया सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे। फिलहाल सभी जब्त किए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ अभियोजन और लाइसेंस निलंबन जैसी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *