मुख्य बातें

किशनगंज में रोड एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत: अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल; टेंट हाउस का काम करने आए थे – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज में रोड एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत:  अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल; टेंट हाउस का काम करने आए थे – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य मार्ग पर नेहरू कॉलेज के सामने सड़क निर्माण कंपनी के कैंप के पास हुई। पुलिस के अनुसार, रात करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। टेंट हाउस का काम करने के लिए बहादुरगंज गए थे। मृतकों की पहचान बेलवा पूरब बस्ती निवासी साहब बाबू (19 वर्ष) और नूर दिल (16 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल युवक भी बेलवा, किशनगंज का ही रहने वाला बताया जा रहा है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बहादुरगंज से अपने घर किशनगंज लौट रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों मृतक युवक टेंट हाउस का काम करने के लिए सुबह बहादुरगंज गए थे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया, दुर्घटनाग्रस्त बाईक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले इसी स्थान पर एक अन्य सड़क दुर्घटना में बहादुरगंज निवासी दो सगे भाइयों की भी मौत हो गई थी। अक्सर इस इलाके में हादसे होते रहते है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *