मुख्य बातें

खगड़िया में रोड एक्सीडेंट, 2 युवक गंभीर घायल: उदयपुर GN बांध पर घोड़ा सामने आने से बाइक बेकाबू – Khagaria News

खगड़िया में रोड एक्सीडेंट, 2 युवक गंभीर घायल:  उदयपुर GN बांध पर घोड़ा सामने आने से बाइक बेकाबू – Khagaria News

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के उदयपुर स्थित जीएन बांध पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक घोड़ा आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। भोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे घायलों की पहचान प्रभु कुमार (21 वर्ष), पिता विजय शर्मा, निवासी वार्ड संख्या-2 उदयपुर, और हिमांशु कुमार (12 वर्ष), निवासी कुरसेला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों गुरुवार रात पास के गांव सलारपुर में एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। भोज समाप्त होने के बाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उदयपुर जीएन बांध के समीप अचानक एक घोड़ा सड़क पर आ गया। घोड़े को बचाने के प्रयास में बाइक चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को उठाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उठाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। GN बांध सड़क पर अक्सर आवारा पशु घूमते रहते मौजूद चिकित्सक डॉ. शशि कुमार ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें तत्काल रेफर किया गया है। वहीं घायल प्रभु कुमार की मां ललिता देवी ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा प्रभु कुमार और नाती हिमांशु कुमार दोनों पास के गांव सलारपुर भोज खाने गए थे। भोज से लौटने के दौरान अचानक यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजन अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि GN बांध सड़क पर अक्सर आवारा पशु घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर आवारा पशुओं की रोकथाम और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में चिंता और दुख का माहौल है। दोनों घायलों के बेहतर इलाज और जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *