मुख्य बातें

सांपला ट्रिब्यूनल में राजेश खत्री ने संभाला पदभार: वरिष्ठ नागरिकों को न्याय दिलाने में मिलेगी मदद; SDM अंकिता रही शामिल – Sampla News

सांपला ट्रिब्यूनल में राजेश खत्री ने संभाला पदभार:  वरिष्ठ नागरिकों को न्याय दिलाने में मिलेगी मदद; SDM अंकिता रही शामिल – Sampla News

रोहतक जिले के सांपला ट्रिब्यूनल में गैर-सरकारी सदस्य राजेश खत्री ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति वरिष्ठ नागरिकों और माता-पिता के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। इस अवसर पर सांपला की एसडीएम अंकिता पवार ने राजेश खत्री को उनकी नई जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनका स्वागत किया। राजेश खत्री ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ वरिष्ठ नागरिकों एवं माता-पिता के अधिकारों व उनकी सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहेंगे। 3 साल के लिए गैर-सरकारी सदस्यों की नियुक्ति प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों और माता-पिता के अधिकारों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र, रोहतक और सांपला में गैर-सरकारी सदस्यों की नियुक्ति तीन साल के लिए की है। इसका लक्ष्य सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। पारिवारिक विवादों का होगा निपटारा सांपला मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल में एसडीएम चेयरमैन होंगे, जबकि राजेश खत्री और रमेश कुमार गैर-सरकारी सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। इन गैर-सरकारी सदस्यों के शामिल होने से पीड़ित लोगों को त्वरित न्याय मिलने की संभावना बढ़ गई है। स्थानीय और गैर-सरकारी सदस्यों की उपस्थिति से पारिवारिक विवादों का भी जल्द निपटारा हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *