मुख्य बातें

बरवाला में रास्ता रोक युवक को पीटा, तीन दांत तोड़े: दो आरोपी गिरफ्तार; जान से मारने की धमकी देने का आरोप – Uklanamandi News

बरवाला में रास्ता रोक युवक को पीटा, तीन दांत तोड़े:  दो आरोपी गिरफ्तार; जान से मारने की धमकी देने का आरोप – Uklanamandi News

हिसार जिले के बरवाला थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने, गंभीर चोटें पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना बरवाला प्रभारी कर्मजीत के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजवीर ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल निवासी वार्ड नंबर 18 बरवाला तथा श्याम निवासी वार्ड नंबर 16 बरवाला के रूप में हुई है। पीड़ित बिजली बोर्ड में ठेकेदार पुलिस को दी शिकायत में अनिल निवासी वार्ड नंबर 1 बरवाला ने बताया कि वह बिजली बोर्ड बरवाला में ठेकेदारी का कार्य करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार 8 मई 2026 की रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपने साथी रवि और अक्षय के साथ बाइक पर सवार होकर मोती लुहार वाली गली में सब्जी और दूध लेने गया था। बाइक के आगे अड़ाई स्कूटी उन्होंने बताया कि जब वे कृष्ण डॉक्टर की दुकान के पास पहुंचे, तो स्कूटी पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक के आगे स्कूटी लगाकर रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर एक युवक ने शराब के नशे में उसका गला पकड़ लिया और हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अपने परिवार के अन्य 10 से 12 लोगों को मौके पर बुला लिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। लाठी-डंडों और ईंटों से हमला शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। आरोप है कि राहुल उर्फ सांप ने गली से ईंट उठाकर उसके मुंह पर दे मारी, जिससे उसके सामने के ऊपर के तीन दांत टूट गए। हमले में उसके माथे और मुंह पर भी गंभीर चोटें आईं। न्यायिक हिरासत में भेजे दोनों आरोपी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *