मुख्य बातें

अनिल मौत मामले की जांच फतेहाबाद पुलिस को सौंपी: हत्या की धारा हटाने पर हिसार में धरना; 1 जून को बसपा का प्रदर्शन – Hisar News

अनिल मौत मामले की जांच फतेहाबाद पुलिस को सौंपी:  हत्या की धारा हटाने पर हिसार में धरना; 1 जून को बसपा का प्रदर्शन – Hisar News

हिसार जिले के तलवंडी बादशाहपुर गांव में 25 अप्रैल को ट्रक से कुचलकर अनिल रेडू की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। हत्या की धारा हटाए जाने से नाराज ग्रामीण और पीड़ित परिवार लघु सचिवालय में लगातार धरना दे रहे हैं। हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस कुलदीप सिंह के आदेश पर मामले की जांच हिसार पुलिस से लेकर फतेहाबाद पुलिस को सौंप दी गई है। यह केस हिसार के आजाद नगर थाना में दर्ज है। 1 जून को क्रांतिमान पार्क में जुटेंगे बसपा कार्यकर्ता इस मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हिसार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिला अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने घोषणा की कि अनिल रेडू को न्याय दिलाने के लिए 1 जून को हिसार के क्रांतिमान पार्क में कार्यकर्ता जुटेंगे। यहां से लघु सचिवालय और हिसार न्यायालय तक विशाल पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीण और पीड़ित परिवार रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लघु सचिवालय में धरना दे रहे हैं। मृतक अनिल की पत्नी भी इस धरने में शामिल हैं। अनिल शादीशुदा था और उनके 2 छोटे बच्चे हैं। आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी परिजनों और बसपा नेताओं का आरोप है कि यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि रंजिश के तहत की गई हत्या है। एफआईआर में मृतक के साले और चश्मदीद राहुल ने बंटी, रणदीप, सोमबीर और कर्ण पर ट्रक से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने हत्या की धारा दोबारा जोड़ने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *