मुख्य बातें

पठानकोट में सेवा केंद्रों का समय बदला: भीषण गर्मी के चलते प्रशासन ने लिया फैसला, अब सुबह साढ़े 7 से दोपहर साढ़े 3 बजे तक खुलेंगे – Pathankot News

पठानकोट में सेवा केंद्रों का समय बदला:  भीषण गर्मी के चलते प्रशासन ने लिया फैसला, अब सुबह साढ़े 7 से दोपहर साढ़े 3 बजे तक खुलेंगे – Pathankot News

भीषण गर्मी और मौसम विभाग की ओर से हीट वेव की दी गई चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता की सहूलियत के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। पठानकोट की डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने जिले के सभी सेवा केंद्रों के कामकाजी समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के मुताबिक पठानकोट में अब सेवा केंद्र सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक खुलेंगे।
अब 6 घंटे ही खुलेंगे सेवा केंद्र
बता दें, इससे पहले सेवा केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलते थे। , यानि लोगों को काम करवाने के लिए 8 घंटे का समय मिलता था। लेकिन, अब जिलाधीष की ओर से जारी नए आदेशों के मुताबिक पठानकोट में अब सेवा केंद्र सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक खुलेंगे। यानि, पठानकोट में सेवा केंद्र सिर्फ 6 घंटे के लिए ही खुलेंगे।
डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, समय सारणी में किया गया यह बदलाव अगले आदेशों तक या ‘पंजाब स्टेट ई-गवर्नेंस सोसाइटी’ द्वारा नए निर्देश जारी होने तक जारी रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए सेवा केंद्रों से जुड़े अपने काम अब नए समय (सुबह के वक्त) के अनुसार ही प्लान करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *