मुख्य बातें

पंजाब-चंडीगढ़ में हीटवेव का रेड अलर्ट: आज से स्कूलों और दफ्तरों का टाइम बदला, 28 मई से बदलेगा मौसम – Chandigarh News

पंजाब-चंडीगढ़ में हीटवेव का रेड अलर्ट:  आज से स्कूलों और दफ्तरों का टाइम बदला, 28 मई से बदलेगा मौसम – Chandigarh News

पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 दिन तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में लू से हालात बेहद खराब रहने की संभावना जताई गई है। बढ़ते तापमान को देखते हुए पंजाब सरकार ने आज से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। चंडीगढ़ में 30 जून तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ में स्कूलों के समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर भी रोक लगा दी गई है। रविवार को बठिंडा में 44.6 डिग्री पहुंचा पारा
पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
सोमवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में भीषण हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा में सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 25 से 27 मई तक राज्य के ज्यादातर जिलों में हीटवेव और कई इलाकों में सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। गर्मी बढ़ने के 3 बड़े असर… 28 मई से बदल सकता है मौसम
चंडीगढ़ के मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरिंद्र पाल के मुताबिक आज से 27 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 मई को कई इलाकों में गरज-चमक, धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *