मुख्य बातें

सीकर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.72 रुपए महंगा: 10 दिन में पेट्रोल पर 7.94 रुपए और डीजल पर 7.57 रुपए बढ़ाए,आगे भी हो सकती है बढ़ोतरी – Sikar News

सीकर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.72 रुपए महंगा:  10 दिन में पेट्रोल पर 7.94 रुपए और डीजल पर 7.57 रुपए बढ़ाए,आगे भी हो सकती है बढ़ोतरी – Sikar News

10 दिन में आज चौथी बार सीकर जिले में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सीकर में पेट्रोल पर 2.82 और डीजल पर 2.72 रुपए बढ़ाए गए हैं। सीकर में अब पेट्रोल के नए भाव 113.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल के भाव 110.77 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। आज स

.

10 दिनों के भीतर यह चौथा मौका है जब पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई हो। इससे पहले 15,19 और 23 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। 4 बार में पेट्रोल पर कुल 7.94 और डीजल पर 7.57 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

सीकर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के महासचिव अरुण फागलवा बताते हैं कि धीरे-धीरे पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में और बढ़ोतरी भी हो सकती है।

देखिए सीकर में पेट्रोल-डीजल के नए भाव

ईंधन नई रेट पुरानी रेट बढ़ोतरी
पेट्रोल 113.59 110.77 2.82
डीजल 98.62 95.90 2.72
पावर 123.84 121.02 2.82
टरबो 102.17 99.45 2.72

ईंधन की कीमतों में इस महीने में यह चौथी बढ़ोतरी है…

  • 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा।
  • 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा किया गया था।
  • 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।
  • 15 मई को भी कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं…

  • मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।
  • खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।
  • बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *