मुख्य बातें

कमल गुप्ता का हालचाल जानने हिसार पहुंचे खट्टर: बोले-देश में बिजली की कमी नहीं, स्थानीय प्रबंधन से हो सकती है दिक्कत – Hisar News

कमल गुप्ता का हालचाल जानने हिसार पहुंचे खट्टर:  बोले-देश में बिजली की कमी नहीं, स्थानीय प्रबंधन से हो सकती है दिक्कत – Hisar News

हिसार में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को पूर्व निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हुई आगजनी की घटना के बाद उनका हालचाल जाना। गौरतलब है कि बीते दिनों डॉ. कमल गुप्ता के घर में आग लगने से ड्राइंग रूम पूरी तरह जल गया था। जिससे काफी नुकसान हुआ, हालांकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए थे। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें सुबह समाचारों के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि यह एक चिंताजनक दुर्घटना थी, लेकिन ईश्वर का आभार है कि डॉ. कमल गुप्ता, उनकी पत्नी और माता जी सुरक्षित हैं। खट्टर कहा कि जिस तरह से परिवार ने हिम्मत दिखाई और समय रहते खुद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, वह सराहनीय है। मनोहर लाल ने इसे एक दुर्घटना बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता और इसे एक बुरे सपने की तरह भूलकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने डॉ. कमल गुप्ता और उनके परिवार के सुरक्षित एवं लंबी आयु की कामना की। ‘सरकार पूरी तरह बिजली की स्थिति संभाल रही’ देश में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह स्थिति संभाल रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में देश की बिजली मांग 250 गीगावाट तक पहुंची थी, जबकि इस बार 21 मई को 270.8 गीगावाट की अब तक की सबसे अधिक पीक डिमांड दर्ज हुई। इसके मुकाबले देश की बिजली उत्पादन क्षमता 274 गीगावाट रही, जिससे मांग पूरी की गई। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में गर्मी अधिक है, लेकिन दक्षिण भारत में मानसून शुरू होने से कुल मांग में कुछ कमी आई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में बिजली की कमी नहीं है, हालांकि कुछ राज्यों में स्थानीय प्रबंधन की वजह से हल्की दिक्कतें हो सकती हैं। तेल की खपत कम करें लोग- खट्टर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि इसका कारण भारत नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव और तेल आपूर्ति प्रभावित होने से वैश्विक बाजार में कीमतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कीमतों में बहुत सीमित वृद्धि की जा रही है ताकि जनता पर ज्यादा बोझ न पड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि लोग तेल की खपत कम करें, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और कार पूलिंग अपनाएं। उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात सामान्य होते हैं तो कीमतें फिर सामान्य हो सकती हैं, लेकिन यदि संकट बना रहा तो मूल्य वृद्धि से बचना मुश्किल होगा। ‘तेल की कीमतों का रोकना सरकार के हाथ में नहीं’ विपक्ष के हमलों पर पलटवार करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि आलोचना करने वालों को अंतरराष्ट्रीय हालात को भी समझना चाहिए। तेल की कीमतों का रोकना सरकार के हाथ में नहीं है। दुनिया के 2 देशों के बीच लड़ाई का यह परिणाम है। वहीं SIR के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी आरोप लगाती है कि बीजेपी पार्टी उनके वोट कट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये आरोप कई प्रदेश में लगाए , जहां-जहां लगा रहे हैं वहां वहां फेल हो रहे हैं। और ज्यादा लगाएंगे और पीछे हो जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *