मुख्य बातें

सुलतानपुर के सूरज हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में गला दबाकर और पीटकर मारा था, पानी भरे खेत से मिला था शव – Sultanpur News

सुलतानपुर के सूरज हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार:  पुरानी रंजिश में गला दबाकर और पीटकर मारा था, पानी भरे खेत से मिला था शव – Sultanpur News

सुलतानपुर के जयसिंहपुर में सूरज कुमार हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश के चलते युवक की गला दबाकर और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई थी। युवक का शव पानी भरे एक खेत से बरामद हुआ था। सोमवार को पुलिस ने गांव के मुनीराम पुत्र महगू और राजाराम पुत्र आशाराम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी को थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रविशंकर मौर्या, कांस्टेबल रजनीश कुमार, आदित्य कुमार और अभिषेक सेन की टीम ने अंजाम दिया। मृतक सूरज कुमार के भाई मोनू कुमार पुत्र स्वर्गीय कन्हैया लाल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 बजे सूरज कुमार अपने खेतों की ओर गए थे। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते सूरज को उस्मान के खेत में चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उसकी पिटाई की गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को पानी भरे खेत में फेंककर फरार हो गए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के कई लोगों को नामजद किया था। नामजद आरोपियों में राजाराम पुत्र आशाराम, मुनीराम पुत्र महंगू, सीताराम पुत्र महंगू, गीता पुत्री मुनीराम, रामदीन पुत्र रामअचल, देवीदीन पुत्र विपत, आशाराम पुत्र महंगू और अभिषेक पुत्र आशाराम शामिल हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया था। क्षेत्रीय विधायक ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *