मुख्य बातें

राजकोट में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी: सास-बहू की मौत, 20 यात्री घायल; ट्रक को साइड देने में हुआ हादसा – Gujarat News

राजकोट में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी:  सास-बहू की मौत, 20 यात्री घायल; ट्रक को साइड देने में हुआ हादसा – Gujarat News

गुजरात के राजकोट जिले में सोमवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा गोंडल तालुका के वोराकोटड़ा गांव के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 60 श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौट रहे थे। संकरी सिंगल लेन सड़क पर सामने से आ रहे ट्रक को रास्ता देने के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे की तीन तस्वीरें…
पीछे लेते समय बस खेत में पलटी राजकोट ग्रामीण के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस प्रखर कुमार ने बताया कि दोनों गाड़ियां एक साथ सड़क से नहीं निकल सकती थीं। ऐसे में बस ड्राइवर ने ट्रक को रास्ता देने के लिए बस को पीछे लिया, लेकिन दूरी का सही अंदाजा नहीं लगा पाया। इसी दौरान ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे नीचे खेत में पलट गई। खेत की जमीन पथरीली थी, जिससे खिड़की के पास बैठी दो महिलाओं के सिर में गंभीर चोट लग गई। दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोंडल निवासी शांताबेन मकवाना और उनकी बहू मंजूबेन मकवाना के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में करीब 20 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बाकी यात्री सुरक्षित बच गए। घायलों का इलाज कराया गया है। ——————- गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सीजन में मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा; महाराष्ट्र और गुजरात के यात्री शामिल उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री धाम में बुधवार को दो और श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इसके साथ ही इस यात्रा सीजन में अकेले यमुनोत्री धाम में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *