मुख्य बातें

सीधे फाइनल में एंट्री के लिए खेलेगी RCB: कप्तान पाटीदार बोले-अटैकिंग माइंडसेट से खेलेंगे, स्पिनरों पर रहेंगे आक्रामक – Dharamshala News

सीधे फाइनल में एंट्री के लिए खेलेगी RCB:  कप्तान पाटीदार बोले-अटैकिंग माइंडसेट से खेलेंगे, स्पिनरों पर रहेंगे आक्रामक – Dharamshala News


आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी टीम के इरादे साफ कर दिए हैं। पाटीदार ने कहा कि टीम का लक्ष्य सिर्फ फाइनल पहुंचना नहीं, बल्कि क्वालिफायर-1 जीतकर सीधे खिताबी मुकाबले का टिकट कटा

.

मीडिया से बातचीत में पाटीदार ने कहा, “अगर हम यह मैच जीत जाते हैं तो खिलाड़ियों को फाइनल से पहले अच्छा आराम मिल सकेगा। पूरी टीम इस लक्ष्य को लेकर काफी उत्साहित है और हम अटैकिंग माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरेंगे।”

दबाव को लेकर क्या कहा?

जब उनसे पूछा गया कि क्या यह मुकाबला दो मजबूत बैटिंग लाइनों के बीच होगा, तो पाटीदार ने जवाब दिया, “यह एक बड़ा मंच है। क्वालिफायर-1 होने के कारण दबाव तो रहेगा, लेकिन जो टीम इस दबाव में शांत रहेगी और अपनी रणनीति को सही ढंग से लागू करेगी, वही जीतेगी।” उन्होंने कहा कि दोनों टीमें इस समय बहुत मजबूत हैं, इसलिए हमें आत्मविश्वास के साथ खेलना होगा।

गेंदबाजों का बचाव और छोटे मैदान पर गेदबाजी चुनौती पूर्ण

पाटीदार ने गेंदबाजों की आलोचना का बचाव करते हुए कहा कि आईपीएल में छोटे मैदान और अच्छे बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले मैच में कुछ चीजें उनके मुताबिक नहीं गईं, लेकिन टीम की रणनीति पूरी तरह साफ है।

कप्तान ने भुवनेश्वर कुमार और रसिक दार सलाम जैसे गेंदबाजों की सराहना की और कहा कि टीम शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने पर फोकस करेगी।

फिल साल्ट की फिटनेस पर अपडेट

इंग्लैंड से लौटे फिल साल्ट की फिटनेस को लेकर पाटीदार ने बताया कि वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और कुछ ड्रिल्स भी कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन का अंतिम फैसला पिच देखने के बाद लिया जाएगा।जब उनसे पूछा गया कि फाइनल बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं हो रहा है, तो पाटीदार ने मुस्कुराते हुए कहा, “यह मेरे हाथ में नहीं है। फाइनल जहां भी हो, हमारा काम सिर्फ मैच जीतना है।”

स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक रुख

पाटीदार ने इस सीजन नंबर 4 पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स के खिलाफ आक्रमण करना टीम की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने युवा खिलाड़ी जबात नाथन की तारीफ करते हुए कहा कि धर्मशाला में उनकी 70 रनों की पारी शानदार थी।

नाथन बैटिंग ऑर्डर में लचीले हैं और उनका पॉजिटिव एटीट्यूड टीम को मजबूती देता है। RCB अब क्वालिफायर-1 में जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *