सिरसा जिले में रानियां थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि 11 मई 2026 को सिरसा निवासी एक दिहाड़ी मजदूर ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 9 मई को जब वह पंजाब गया हुआ था, तब रात में एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। परिजनों ने कई जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बहला-फुसलाकर ले गया था छत्तीसगढ़ पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी उनके घर आता-जाता था। वह नाबालिग को बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाकर सिरसा रेलवे स्टेशन ले गया और फिर ट्रेन से छत्तीसगढ़ चला गया। जब आरोपी को पुलिस में शिकायत दर्ज होने का पता चला, तो वह नाबालिग लड़की को छत्तीसगढ़ में छोड़कर फरार हो गया। महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को छत्तीसगढ़ के खरोरा से बरामद किया। कोर्ट में पेश करके भेजा जेल बरामदगी के बाद नाबालिग से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि उसे 4 दिनों तक छत्तीसगढ़ में रखा गया था। महिला अधिवक्ता और महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, उसकी काउंसलिंग और मेडिकल जांच भी करवाई गई। मेडिकल रिपोर्ट और कानूनी सलाहकार की राय के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बलवंत राम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Source link
