रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ यातायात पुलिस ने रविवार देर रात बड़ा अभियान चलाया। शहर के 9 प्रमुख चौक-चौराहों पर सरप्राइज चेकिंग के दौरान 57 लोग शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। शराब के नशे में गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों को पुलिस ने पैदल घर भेजा। यातायात पुलिस के मुताबिक, इस साल अब तक 3309 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि अभियान का मकसद केवल चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क हादसों में कमी लाना और लोगों की जान बचाना है। एसीपी की निगरानी में चला अभियान 24 मई की रात एसीपी यातायात सतीष कुमार ठाकुर के नेतृत्व में शहर के तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका, भाठागांव, टाटीबंध, कालीबाड़ी, जय स्तंभ, भनपुरी चौक और पंडरी थाना के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां यातायात पुलिस और जवानों की अलग-अलग टीमों ने वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान 40 कार चालक, 5 बाइक सवार, 3 ऑटो चालक और 9 मालवाहक वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर मामले न्यायालय भेजे जा रहे हैं। अफसरों की अपील इन नियमों का करें पालन • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
• वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
• निर्धारित गति सीमा (Speed Limit) का पालन करें।
• ट्रैफिक सिग्नल, संकेतक एवं पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
• नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।
• वाहन चलाते समय धैर्य रखें और अन्य वाहन चालकों के प्रति संवेदनशील रहें।
Source link
