मुख्य बातें

डीएम-एसपी ने अवैध खनन पर चलाया संयुक्त अभियान: रात में उत्तराखंड सीमा पर वाहनों की सघन चेकिंग, सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी – Rampur News

डीएम-एसपी ने अवैध खनन पर चलाया संयुक्त अभियान:  रात में उत्तराखंड सीमा पर वाहनों की सघन चेकिंग, सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी – Rampur News


ओमपाल | रामपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सोमवार रात जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने संयुक्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई शासन के निर्देशों पर खनन प्रभावित क्षेत्रों और उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से जुड़े संवेदनशील इलाकों में की गई।

अधिकारियों ने सीमा क्षेत्रों में पहुंचकर उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान वाहनों की रॉयल्टी, आईएसटी (इंटरस्टेट ट्रांजिट पास) और खनिज भार का परीक्षण किया गया। परिवहन कर रहे वाहन चालकों से आवश्यक अभिलेख भी चेक किए गए। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी वाहन ओवरलोडिंग या बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करता हुआ नहीं मिला।

डीएम और एसपी ने विभिन्न चेक प्वाइंटों पर तैनात राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन भी किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, खान अधिकारी और संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनपद में किसी भी स्थिति में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग की गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए।

अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रवर्तन कार्रवाई पूरी प्रभावशीलता और निरंतरता के साथ जारी रखी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *