मुख्य बातें

पंजाब और चंडीगढ़ में आज हीटवेव का अलर्ट: कल से 3 दिन तक बारिश की संभावना, धूल भरी आंधी भी चलेगी – Chandigarh News

पंजाब और चंडीगढ़ में आज हीटवेव का अलर्ट:  कल से 3 दिन तक बारिश की संभावना, धूल भरी आंधी भी चलेगी – Chandigarh News

पंजाब और चंडीगढ़ में अब नौतपा का असर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक अधिक पहुंच गया है। सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। यहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार से पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया। सरकारी स्कूल और दफ्तर सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। मुलाजिमों का लंच टाइम डेढ़ बजे के बाद ही होगा। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब में 27 मई तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में लू से हालात बेहद खराब रहने की संभावना जताई गई है। गर्मी बढ़ने के 3 बड़े असर… 27 मई को कैस रहेगा मौसम
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में भीषण हीटवेव चलने की संभावना जताई है। 28 मई से बदल सकता है मौसम
चंडीगढ़ के मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरिंद्र पाल के मुताबिक आज से 27 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 मई को कई इलाकों में गरज-चमक, धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *