राजस्थान में नौतपा के पहले दिन जयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में तेज गर्मी रही। राज्य में सोमवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और तेज धूप के साथ लू चली। कोटा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, जयपुर में सोमवार को बाड़मेर, जोधपुर से भी ज्यादा गर्मी रही। तेज गर्मी, हीटवेव की मार झेल रहे लोगों को 27 मई की देर शाम या 28 मई से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 16 जिलों में धूलभरी हवा चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिरने का यलो अलर्ट है। आज 19 जिलों में आज हीटवेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट है। राजस्थान में मौसम की तस्वीर… ये शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे गर्मी से जुड़े बड़े अपडेट्स… कोटा में जैसलमेर-बाड़मेर से ज्यादा गर्मी: पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस कोटा में दर्ज हुआ। चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर में 45, पिलानी में 44.5, अलवर में 44.4, जैसलमेर में 44.3, बीकानेर, वनस्थली (टोंक) में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर के एरिया में दिन में सीवियर हीटवेव का दौर रहा। रात में तेज गर्मी, लू भी चली: हनुमानगढ़, अलवर में गर्म रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। इन शहरों के अलावा कोटा, चित्तौड़गढ़, फलोदी, बीकानेर, चूरू, करौली, दौसा और झुंझुनूं में रात में तेज गर्मी और लू का असर रहा। आगे कैसा रहेगा मौसम राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम जयपुर: राजधानी में सोमवार को तेज गर्मी के साथ हीटवेव चली। यहां दिन का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो बाड़मेर (42.8), जोधपुर (40.4) से ज्यादा रहा। जयपुर में रात में भी तेज गर्मी रही, यहां न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लगातार दूसरे दिन सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया।। उदयपुर: लेकसिटी में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन रात के तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कोटा: सोमवार सुबह 8 बजे से ही तेज धूप व गर्म हवा ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। कोटा में एक बार फिर पारा 45 डिग्री के पार हो गया है। सोमवार को अधिकतम पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अलवर: हीटवेव की चेतावनी के पहले ही दिन तेज गर्मी का असर देखने को मिला। सोमवार दोपहर तापमान 44.4 डिग्री रहा। इससे लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ा। शाम 7 बजे तक भी तापमान करीब 41 डिग्री बना रहा। गर्म हवा और उमस का असर भी बढ़ गया है। जोधपुर: शहर में सोमवार को दिन के समय का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर उमस की वजह से लोग परेशान रहे। सीकर: सोमवार सुबह से तेज धूप रही। नौतपा में दिन का तापमान 46 डिग्री के पार जाने की आशंका है। पिछले 2 दिन से धूप की तपिश फिर बढ़ गई है। सीकर जिले के फतेहपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र पर स्थित मौसम केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और आज सुबह का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। अजमेर: सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 28.4 दर्ज किया है। वहीं, नौतपा में हीटवेव की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। इसके बावजूद तेज गर्मी, उमस और धूलभरी हवा लोगों को परेशान कर सकती है। …. गर्मी की ये स्पेशल स्टोरी भी पढ़िए.. राजस्थान के सबसे गर्म शहर से रिपोर्ट:लोग घरों में कैद, सड़कों पर सन्नाटा पसरा; 48.3 डिग्री तक पहुंच चुका तापमान बाड़मेर इस महीने लगातार 3 दिन देश के सबसे गर्म शहरों में से एक था। 12 मई को तो तापमान 48.3 डिग्री पहुंच गया था, जब बाड़मेर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। पूरी खबर पढ़िए…
Source link
