गाजियाबाद में गाड़ी चार्जिग के दौरान आग लग गई। घटना मंगलवार देर रात ढाई बजे की है। जिससे पूरी बिल्डिंग और सीढियो पर धुआं फैल गया। सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान बिल्डिंग में फंसे 15 लोगों ने पास की बिल्डिंग में कूदकर बचाई जान बचाई। मौके पर पहुंचे सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई। सभी को सुरक्षित बचा लिया था। कंपनी ने बना रखा है इलेक्ट्रिक व्हीकल लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक कंसपनी का इलेक्ट्रिक व्हीकल बना हुआ है। यहां गाड़ियां चार्ज होतीं हैं। रात में इलेक्ट्रिक कार के चार्ज होने के समय कार ने आग पकड़ ली। जिसके बाद तेज धमाके से आसपास लोग सहम गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूर्यनगर स्थित ए 77 रामपुरी में आग लगी थी। जहां साहिबाबाद व वैशाली से फायर की 4 गाड़ियां भेजी गईं। ईवी चार्जिंग के दौरान गाड़ी में आग लगी। सीढियो पर धुआं भर गया। सभी लोग दूसरी बिल्डिंग से कूदकर बाहर आ गए थे। 25 मिनट में आग बुझाई गई। बड़ा हादसा होने से टला रात में बिल्डिग में रहने वाले राकेश ने बताया कि एक बार हमारी जान फंस गई। सीढियों से देखा तो नीचे की तरफ ग्राउंड पर कार में आग लगी थी। जिसके बाद ऊपर पहुंचकर शोर मचाया। सभी लोग सोए हुए थे। लेकिन सभी बराबर की बिल्डिंग के सहारे कूद गए। कार चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है।
Source link
