मुख्य बातें

मैन पाइपलाइन से अवैध जल-कनेक्शन, 4 के खिलाफ FIR दर्ज: जुर्माना भी लगाया, 2 इंची पाइप से कर रहे थे पानी चोरी – Barmer News

मैन पाइपलाइन से अवैध जल-कनेक्शन, 4 के खिलाफ FIR दर्ज:  जुर्माना भी लगाया, 2 इंची पाइप से कर रहे थे पानी चोरी – Barmer News

भीषण गर्मी में जल संकट को देखते हुए बाड़मेर जलदाय विभाग लगातार अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई कर रहा है। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की फर्स्ट फेस की मुख्य पाइप लाइन कुम्हारों की ढाणी हेडवर्क्स से जीरो प्वाइंट बाड़मेर तक कई अवैध कनेक्शन पकड़े गए। विभाग ने चार लोगों के खिलाफ पानी चोरी का मुकदमा दर्ज करने के साथ जुर्माना भी लगाया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता (SE) हजारी राम बालवा ने बताया- विभाग की ओर से नहरी पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। परियोजना खण्ड श्रीमोहनगढ़ के सहायक अभियंता गणेश कुमार ने कुम्हारों की ढाणी से शिव की ओर जाने वाली मुख्य पाइपलाइन की जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से पानी चोरी करने के लिए कनेक्शन लेने के मामले सामने आए। गुलाणियों की ढाणी गूंगा शिव मुख्य हाईवे के पास बाबूलाल कुमावत द्वारा 2 इंच एचडीपीई पाइप से अवैध कनेक्शन लिया गया था। वहीं फलसूंड फांटा शिव स्थित राजकमल होटल में 1 इंच एचडीपीई पाइप से कनेक्शन मिला। इसके अलावा उत्तम विहार कॉलोनी शिव में बाबूलाल माली द्वारा 2 इंच एमएस पाइप तथा मंगलिया ऑटो पार्ट्स एंड सर्विस सेंटर एवं राजू ऑटो सर्विस एंड स्पेयर पार्ट्स की ओर से आधा इंच एचडीपीई पाइप से अवैध जल कनेक्शन लिया जाना पाया गया। शिव थाने में करवाया मामला दर्ज विभागीय अधिकारियों ने बताया- संवेदक फर्म की टीम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और चिन्हित अवैध कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध जल चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस थाना शिव में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जुर्माना राशि वसूलेगें पीएचईडी विभाग ने अवैध रूप से पानी चोरी करने पर संबंधित कनेक्शनधारियों के खिलाफ जुर्माना राशि की गणना भी कर ली है। वसूली की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि पेयजल संकट के दौरान अवैध जल कनेक्शन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और आगे भी अभियान जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *