मुख्य बातें

नारनौल के मनीष सैनी को तीसरी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: फिल्म गिद्ध ने जीता सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला अवॉर्ड – Narnaul News

नारनौल के मनीष सैनी को तीसरी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:  फिल्म गिद्ध ने जीता सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला अवॉर्ड – Narnaul News


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कार लेते मनीष सैनी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली कस्बे के निवासी सैनी को उनकी शॉर्ट फिल्म ‘गिद्ध’ (The Scavenger) के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। आज दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान

.

भारतीय सिनेमा में सामाजिक सरोकारों और नई सोच को लेकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक मनीष सैनी को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। शॉर्ट फिल्म ‘गिद्ध’ समाज के हाशिए पर खड़े तबके की कहानी बयां करती है। इसमें मानवीय संघर्ष, सामाजिक विडंबनाओं और जीवन की कठोर परिस्थितियों को गहरी संवेदनाओं के साथ प्रस्तुत किया गया है।

आलोचकों के अनुसार, यह फिल्म केवल एक कथा नहीं बल्कि समाज के आईने में झांकने का अनुभव कराती है। यही वजह है कि इसे बेस्ट शॉर्ट फिल्म का राष्ट्रीय सम्मान दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान लेते मनीष सैनी।

गुजराती सिनेमा में खास पहचान हालांकि मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले मनीष सैनी ने गुजराती सिनेमा में अपनी विशिष्ट जगह बनाई है। उनकी फिल्मों में मानवीय मूल्यों, बच्चों की मासूम निगाहों से दुनिया को देखने का नजरिया और समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण झलकता है।

फिल्म समीक्षकों का मानना है कि सैनी भारतीय सिनेमा को केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उसे सामाजिक मुद्दों से जोड़कर नई दिशा देते हैं। तीसरी बार राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर मनीष सैनी के परिवार में खुशी का माहौल है।

उनके पिता सुगन चंद सैनी, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, और माता शकुंतला देवी ने भावुक होकर कहा भगवान ऐसा बेटा सबको दे, जिसने न केवल अटेली का बल्कि हरियाणा और पूरे देश का नाम रोशन किया।

पहले मिले राष्ट्रीय पुरस्कार मनीष सैनी को पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें 65वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2017): गुजराती फिल्म ‘ढह’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान। 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2023): ‘गांधी एंड कंपनी’ को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का अवॉर्ड। 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2025): शॉर्ट फिल्म ‘गिद्ध’ को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का सम्मान शामिल हैं।

हरियाणा से निकले और गुजराती सिनेमा में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले मनीष सैनी की यह यात्रा नई पीढ़ी के फिल्मकारों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *