मुख्य बातें

15 थानों पर एक दिन की प्रभारी बनी छात्राएं: आजमगढ़ के मुबारकपुर में निकिता प्रजापति तो बरदह में श्रुति राय ने की जनसुनवाई, बुके देकर किया गया स्वागत – Azamgarh News

15 थानों पर एक दिन की प्रभारी बनी छात्राएं:  आजमगढ़ के मुबारकपुर में निकिता प्रजापति तो बरदह में श्रुति राय ने की जनसुनवाई, बुके देकर किया गया स्वागत – Azamgarh News


आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने पर जनसुनवाई करती छात्र निकिता प्रजापति।

आजमगढ़ में चल रहे मिशन शक्ति फेज पांच के अंतर्गत जिले के कोतवाली सहित 15 थाने के प्रभारी में छात्राओं ने जनसुनवाई की। इन छात्राओं को एक दिन का थाने का प्रभारी बनाया गया। छात्रा थाना प्रभारी ने साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्थ डेस्क, मालखाना, जनसुनवाई औ

.

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने में जनसुनवाई करती एक दिन की प्रभारी निकिता प्रजापति।

मुबारकपुर थाने में निकिता प्रजापति के साथ ही तैयबा प्रवीन और नैंसी मोदनवाल को भी थाने की जिम्मेदारी दी गई। इस जन सुनवाई में दो प्रकरण सामने आए। यह दोनों मामले दहेज से संबंधित थे। पहला मामला प्रियंका कथा जो विवाह के बाद दहेज को लेकर हो रहे उत्पीड़न की शिकायत करने थाने आई थी। वही दूसरा मामला दस्खत खातून का था। यह भी दहेज के प्रकरण के मामले को लेकर शिकायत करने आई थी। ऐसे में थाना प्रभारी निकिता प्रजापति ने दोनों मामले में संबंधित सब इंस्पेक्टर को मामले की जांच करके समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने पर पहुंचने पर एक दिन की थाना प्रभारी निकिता प्रजापति को बुके देकर स्वागत करते थाने के प्रभारी शशिमौली पांडेय।

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने पर पहुंचने पर एक दिन की थाना प्रभारी निकिता प्रजापति को बुके देकर स्वागत करते थाने के प्रभारी शशिमौली पांडेय।

मुबारकपुर थाने के प्रभारी शशि मौली पाण्डेय ने बताया कि आज जिन तीनों छात्राओं को थाने का प्रभारी बनाया गया। उन्हें थाने के महिला हेल्प डेस्क जनसुनवाई, और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 181, 1076 के बारे में भी जागरूक किया गया। जिससे किसी भी विपरीत परिस्थिति में इनका प्रयोग करके अपना बचाव किया जा सके। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ी पर बैठा कर थाने के प्रभारी ने सैल्यूट करके विदा किया।

आजमगढ़ के बरदह थाने में जनसुनवाई करती थाना प्रभारी श्रुति राय।

आजमगढ़ के बरदह थाने में जनसुनवाई करती थाना प्रभारी श्रुति राय।

बरदह में श्रुति राय ने की जनसुनवाई

आजमगढ़ के बरदह थाने में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा श्रुति राय को एक दिन का थाने का प्रभारी बनाया गया। इस जनसुनवाई के दौरान दो मामले सामने आए। जिनमें एक मामला मारपीट का था। जबकि दूसरा महिला संबंधित अपराध का था। ऐसे में इन दोनों मामलों का समाधान करने के लिए सब इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया। थाने की प्रभारी श्रुति राय ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बरदह थाने के प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाने की प्रभारी श्रुति राय के साथ आई पूरी टीम को महिला शक्ति केंद्र साइबर सेल पुलिस मेस इसके साथ ही जनसुनवाई के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान का मुख्य मकसद स्कूली छात्रों को कानून के बारे में जागरूक करना है इसके साथ ही उनके मन में जो भी सवाल है। उनके जवाब देना है।

आजमगढ़ के बरदह थाने पर जनसुनवाई करती थाना प्रभारी श्रुति राय, बगल बैठे थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह।

आजमगढ़ के बरदह थाने पर जनसुनवाई करती थाना प्रभारी श्रुति राय, बगल बैठे थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह।

इन थानों पर बनाई गई छात्रा थाना प्रभारी

महिला सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत आजमगढ़ में 15 थानों में छात्रों को 1 दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस अभियान का मुख्य मकसद छात्रों को कानून के बारे में जागरूक करना है। जिन थानों पर छात्राओं को प्रभारी बनाया गया है। उनमें आजमगढ़ कोतवाली, मुबारकपुर, सिधारी, महिला थाना, अतरौलिया, कप्तानगंज, बरदह, बिलरियागंज, जीयनपुर, महराजगंज, फुलपूर, रौनापार, सरायमीर, तहबरपुर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *