मुख्य बातें

वायुसेना के लिए 97 तेजस फाइटर जेट बनाएगी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स: कल रिटायर हो रहे MIG-21 की जगह लेगा; केंद्र से 62 हजार करोड़ की डील

वायुसेना के लिए 97 तेजस फाइटर जेट बनाएगी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स:  कल रिटायर हो रहे MIG-21 की जगह लेगा; केंद्र से 62 हजार करोड़ की डील


हैदराबाद11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को भारतीय वायुसेना के लिए 97 LCA मार्क 1A (तेजस) फाइटर जेट बनाने का ऑर्डर दिया। केंद्र ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के साथ 62,370 करोड़ रुपए की डील पर साइन किए।

HAL को तेजस फाइटर जेट के लिए दूसरी बार ऑर्डर मिला है। इससे पहले, केंद्र ने फरवरी 2021 में 46,898 करोड़ की डील के तहत HAL को 83 मार्क 1A का ऑर्डर दिया था। इसकी डिलीवरी के लिए कंपनी के पास 2028 तक का समय है।

LCA मार्क-1A एयरफोर्स के मिग-21 के बेड़े को रिप्लेस करेगा। इसे पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के बीकानेर स्थित नाल एयरबेस पर तैनात करने की योजना है। मिग-21 एयरक्राफ्ट 26 सितंबर को रिटायर हो जाएगा। इसने 62 साल की सर्विस के दौरान 1971 युद्ध, कारगिल और कई बड़े मिशन में अहम भूमिका निभाई।

मार्क 1A, तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन है। इसमें अपग्रेडेड एवियॉनिक्स और रडार सिस्टम लगे हैं। तेजस मार्क-1A के 65% से ज्यादा उपकरण भारत में बने हैं। तेजस के पुराने वर्जन को भी HAL ने डेवलप किया है। यह सिंगल इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान है।

PM मोदी भी तेजस में उड़ान भर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2022 को बेंगलुरु में तेजस फाइटर प्लेन में उड़ान भरी थी। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की फाइटर प्लेन में यह पहली उड़ान थी। तेजस में उड़ान भरने से पहले मोदी बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) भी पहुंचे थे।

PM नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर, 2022 को बेंगलुरु में तेजस में उड़ान भरी थी।

PM नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर, 2022 को बेंगलुरु में तेजस में उड़ान भरी थी।

……………………………

ये खबर भी पढ़ें…

भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील साइन: 63 हजार करोड़ रुपए में 26 राफेल मरीन मिलेंगे, पहला फाइटर जेट 2028 में भारत पहुंचेगा

भारत और फ्रांस के बीच सोमवार को नई दिल्ली में 26 राफेल मरीन विमानों की डील साइन हो गई। भारत की तरफ से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने डील पर साइन किए। डील के तहत भारत, फ्रांस से 22 सिंगल सीटर विमान और 4 डबल सीटर विमान खरीदेगा। पूरी खबर पढ़ें…

मिग-21 फाइटर जेट रिटायर होगा, 1963 में एयरफोर्स में शामिल हुआ, 3 जंग में शामिल रहा; अब तक 400 से ज्यादा क्रैश

भारतीय वायुसेना (IAF) में 62 साल तक सर्विस देने के बाद मिग-21 लड़ाकू विमान 19 सितंबर को रिटायर होगा। चंडीगढ़ एयरबेस में फाइटर जेट का विदाई कार्यक्रम होगा। इसके बाद विमान की सेवाएं आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएंगी। मिग-21 जेट भारत का पहला सुपरसोनिक जेट था यानी ये आवाज की गति (332 मीटर प्रति सेकेंड) से तेज उड़ सकता था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *