रेहड़ी छुड़वाने की कोशिश कर रहे साइकिल विक्रेता का हाथ झपटता नगर परिषद कर्मचारी।
फतेहाबाद शहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर बार-बार दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के दिवाली तक अतिक्रमण नहीं हटाने के दावों की गुरुवार दोपहर बाद ही पोल खुल गई। नगर परिषद टीम ने लालबत्ती चौक के पास ही दुकानों के सा
.
एक साइकिल विक्रेता की दुकान के बाहर से साइकिलें और नई रेहड़ी उठाते हुए करीब 50 हजार रुपए से ज्यादा का सामान जब्त कर लिया। इस दौरान साइकिल विक्रेता ने काफी विरोध भी किया। मगर उसकी एक नहीं सुनी गई। साइकिल विक्रेता ने आरोप लगाया कि दुकान के बाहर दो फुट जगह में रखा सामान भी नहीं छोड़ा गया।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने दावा किया था कि दिवाली तक शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान नहीं चलेगा। तब तक दुकानदारों को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने का समय दिया जाएगा। जोड़ा ने डीसी डॉ.विवेक भारती के साथ मीटिंग भी की थी।
लगातार चल रही तकरार
शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार बीजेपी नेताओं और अधिकारियों में तकरार चल रही है। बार-बार बीजेपी जिलाध्यक्ष हस्तक्षेप करके कुछ देर के लिए मामला शांत करवाते हैं। मगर अधिकारी इसके बाद फिर से अतिक्रमण हटाने पहुंच जाते हैं। पिछले दस दिन से शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।
ट्रैक्टर ट्राली में साइकिल रखते नगर परिषद कर्मचारी।
साइकिल विक्रेता छुड़वाने ने की कोशिश, कर्मचारी ने झपटा हाथ
जैसे ही साइकिल विक्रेता की दुकान के बाहर से नई तैयार की जा रही रेहड़ी कर्मचारी उठाने लगे तो दुकानदार ने तुरंत उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर नगर परिषद कर्मचारी ने झपटा मारकर दुकानदार का हाथ वहां से हटा दिया। इसके बाद रेहड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर नगर परिषद कार्यालय ले गए।
