पकड़े गए आरोपियों में रामगढ़ के तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा, धनबाद के मंगलेश कुमार उर्फ मंगलेश और हजारीबाग के मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु शामिल हैं।
रामगढ़ पुलिस ने सयाल आर ए माइनिंग और सेंट्रल सौंदा क्रेशर में गोलीबारी के मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने इसकी जानकारी दी।
.
एसपी ने बताया कि भुरकुंडा सयाल आर ए माइनिंग साइट पर रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य रामगढ़ के कोठार स्थित एक होटल में किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं।
टीम ने कोठार में छापेमारी की
सूचना के आधार पर एसपी ने पतरातू के एएसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। टीम ने कोठार में छापेमारी की। तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपियों में रामगढ़ के तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा, धनबाद के मंगलेश कुमार उर्फ मंगलेश और हजारीबाग के मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
