शहर के सबसे व्यस्त डलहौजी रोड पर आज उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी से एक शातिर चोर को रंगे हाथों धर दबोचा। लोगों ने जब उसे दबोचा तो वो बाइक चुराने का प्रयास कर रहा था।
लोगों ने उसे मौके पर धर लिया। लोगों ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। लोगों ने 112 पर कॉल कर युवक को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। संदिग्ध हरकतों ने खोली पोल
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक काफी समय से डलहौजी रोड पर खड़ी मोटरसाइकिलों के पास संदिग्ध अवस्था में मंडरा रहा था। चश्मदीदों ने बताया कि वह मास्टर चाबियों के जरिए वाहनों के लॉक खोलने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसने एक बाइक को स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया, चौकन्ने दुकानदारों और राहगीरों ने शोर मचा दिया। जनता ने घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। चोरी के पीछे नशे का काला कारोबार
हैरानी की बात तब सामने आई जब पकड़े गए युवक के बैग की तलाशी ली गई। बैग खोलते ही लोग दंग रह गए। बैग के अंदर भारी मात्रा में 100 नशीले कैप्सूल और 3 सिरिंज बरामद हुए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी नशे का आदी होने के साथ-साथ शहर में नशे की तस्करी के अवैध धंधे में भी संलिप्त है।
पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मामला
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की पूछताछ और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा, गांव कोटला, तहसील ज्वाली निवासी युवराज उर्फ युवी को तौर पर हुई है। लोगों ने पुलिस से की अपील
इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि डलहौजी रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।
Source link
