AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपनी सीमांचल न्याय यात्रा के आज तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचे। यहां उन्होंने ‘आई लव मोहम्मद विवाद’ पर एक बार फिर प्रतिक्रिया दी। कहा- ‘इसमें कौन सी एंटी नेशनल बात है।’
.
पूर्णिया के बेलगच्छी में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा। कहा- ‘BJP के लिए ‘मुगले आजम’ का गाना प्ले करना पड़ेगा। हैप्पी बर्थ-डे मोदी सही है तो आई लव मोहम्मद में एंटी नेशनल है क्या?’
इससे पहले बायसी में उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच होने पर भी आपत्ति जताई। ओवैसी ने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होना चाहिए। जिन्होंने हमारे लोगों की जान ली, उनके साथ क्रिकेट कैसे खेल सकते हैं।’
पूर्णिया में संबोधन के दौरान उन्होंने तेजस्वी पर भी तंज कसा। कहा- महागठबंधन में शामिल होने के लिए हमने लालू को पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। मोहब्बत कभी एकतरफा नहीं होती।
इस दौरान ओवैसी ने PM मोदी से रिक्वेस्ट किया और कहा, ‘आपकी मुंह बोली बहन बांग्लादेश से दिल्ली में आकर बैठी हुई हैं। उनको सीमांचल लाइए।’
ओवैसी की 5 बड़ी बातें…
- ‘BJP के लिए मुगले आजम का गाना प्ले करना पड़ेगा’: आई लव मोहम्मद में एंटी नेशनल क्या है। बीजेपी के लिए फिल्म मुगले आजम का गाना प्ले करना पड़ेगा। आप दुनिया को क्या मैसेज देना चाहते हैं। लव की बात हो रही है। यूपी में सरकार कह रही ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर नहीं लगेगा। हैप्पी बर्थ-डे प्राइम मिनिस्टर चलेगा, लेकिन आई लव मोहम्मद नहीं चलेगा। ये लोग लव के खिलाफ हैं।
- ‘भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होना चाहिए’: मैंने संसद में कहा था मैच नहीं होना चाहिए। हमने पानी क्यों बंद किया। ट्रेन डायरेक्ट और इन डायरेक्ट क्यों बंद किया। पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट हमारे एयरबेस में नहीं आ सकते। मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं, जो 26 लोगों को सिर पर गोली मारी गई। क्योंकि क्या वो हिंदू थे। 26 लोगों की जान की कीमत कितनी है, ये बता दीजिए। 1000 करोड़ है, 2 हजार या 3 हजार ये आप बता दीजिए।’
- ‘PM को नहीं पता पड़ोस में क्या हो रहा’: हम प्रधानमंत्री को बताते हैं कि बांग्लादेश का रास्ता कहां से जाता है। वहां जाकर छोड़ दीजिए। हमारे पड़ोस में क्या हो रहा है पता ही नहीं है। प्रधानमंत्री को लगता है कि सीमांचल में घुसपैठिए आ गए।
- ‘लालू को लेटर लिखा, जवाब नहीं मिला’: बिहार के गैर राजनीतिक लोग इस गलतफहमी के शिकार थे कि ओवैसी खुद अलायंस नहीं चाहते। इस पर मैने अपने प्रदेश अध्यक्ष से राय मांगी थी। गठबंधन को लेकर मैंने लालू जी को इस बारे में एक लेटर लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
- ‘सियासत में एकतरफा मोहब्बत नहीं होती’: मेरे ऊपर ये आरोप लगाते हैं कि मैं अलायंस नहीं चाहता, इसका जवाब लोगों को मिल गया है। हम जितने के लिए चुनाव लड़ेंगे। नौजवान लड़के लड़कों में प्यार अच्छा लगता है। सियासत में एकतरफा मोहब्बत नहीं हो सकती।



ओवैसी के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
