.
आज की सबसे बड़ी खबर टोंक से है। यहां समुदाय विशेष के 5 युवकों ने कोचिंग संस्थान से निकली नाबालिग को रास्ते में रोका और धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने की बात कही। आरोपियों ने धमकी दी कि उनकी बात नहीं मानी तो चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. नाना ने दिखाया- कैसे ठूंसा मासूम के मुंह में पत्थर भीलवाड़ा में मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर उसकी हत्या का प्रयास करने वाला उसका नाना है। आरोपी से पुलिस ने पूरा सीन रिक्रिएट करवाया। वारदात के दौरान बच्चे की मां भी मौजूद थी। आरोपी नाना ने बताया कि उसकी बेटी कुंवारी है और इज्जत बचाने और शादी करने के लिए ऐसा किया। पढ़ें पूरी खबर
2. सीएम बोले- पहले टेलीफोन कनेक्शन सिफारिश या रिश्वत से मिलता था सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- एक वक्त था जब टेलीफोन बड़ी सिफारिश से मिलता था। इसके कनेक्शन के लिए वेटिंग और रिश्वत पहचान बन गई थी। सांसदों का सिफारिशी पत्र देते थे, तब कनेक्शन मिलता था। अब पीएम मोदी के नेतृत्व में एप्लाई करने के 2 घंटे बाद ही टेलीफोन कनेक्शन मिल जाता है। पढ़ें पूरी खबर
3. सोनम वांगचुक के समर्थन में जोधपुर जेल के बाहर पहुंचा युवक लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। उनके समर्थन में एक युवक तिरंगा लिए सेंट्रल जेल के बाहर पहुंच गया और भारत माता की जय के नारे लगाने लगा। चूरू जिले के सुजानगढ़ के रहने वाले विजयपाल को पुलिस ने डिटेन किया है और पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
4. पूर्व कांग्रेस MLA के कथित अश्लील वीडियो के पोस्टर-होर्डिंग लगे पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी के साथ ही विवाद बढ़ने लगा है। बाड़मेर, बायतू और बालोतरा में जगह-जगह मेवाराम जैन के कथित अश्लील फोटो के होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है- बाड़मेर हुआ शर्मसार, महिलाओं का अपमान नहीं सहेगी बाड़मेर की कांग्रेस, बलात्कारी हमें स्वीकार नहीं। पढ़ें पूरी खबर

5. युवकों ने नाबालिग को धमकाया- धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करेंगे टोंक में कोचिंग संस्थान से निकली 13 साल की नाबालिग को समुदाय विशेष के 5 युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी कि धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करेंगे। उनकी बात नहीं मानी तो चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे और किडनैप कर लेंगे। पढ़ें पूरी खबर

अब 3 अहम खबरें 6. शराब पार्टी के बाद चचेरे भाई को गाड़ी से कुचला झुंझुनूं में शराब पार्टी में हुए विवाद के बाद चचेरे भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर चचेरे भाई को कार से कुचल दिया और 150 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। युवक को कुचलने की पहली कोशिश फेल हुई तो आरोपियों ने कार बैक लेकर उसे टक्कर मारी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

7. गरबा खेलते समय 7 साल के मासूम को करंट लगा, मौत अजमेर में एक गरबा पांडाल में 7 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। गरबा खेलने के दौरान मासूम का पांव खुले पड़े बिजली के तार से टच हो गया था। उसे बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा परिवार का इकलौता बेटा था। पढ़ें पूरी खबर
8. पुलिसकर्मी ने साइबर ठगों के साथ की शराब पार्टी डीग जिले के कैथवाड़ा में एक पुलिसकर्मी साइबर ठगों के साथ शराब पार्टी करते नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुलिसकर्मी बिना बताए चार दिन से थाने से गायब था। पढ़ें पूरी खबर
खबर जो हटकर है 9. कुएं में गिरा भालू, देसी जुगाड़ से निकाला राजसमंद में एक भालू 75 फीट गहरे कुएं में गिर गया। कुएं में पानी होने के कारण वन विभाग की टीम ने भालू को ट्रैंकुलाइज करने की जगह देसी जुगाड़ से बाहर निकाला। टीम ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में एक सीढ़ी डाली, जिसके दोनों सिरों पर रस्सियां बांधी गई। करीब 1 घंटे बाद भालू सीढ़ियों पर चढ़कर बाहर आ गया। पढ़ें पूरी खबर

कल क्या है खास 10. दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का कल आखिरी दिन दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का रविवार को आखिरी दिन है। गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए राजस्थान के अलावा, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और यूएसए-यूके से भी लोग पहुंच रहे हैं।
