औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना देव थाना क्षेत्र के खुशियालपुर गांव की है। जख्मियों में एक पक्ष के गांव निवासी जगन्नाथ महतो, संजय महतो, सरोज मेहता, रंजय मेहता, मृत्युं
.
मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग जख्मी हुए है, लेकिन उनलोगों ने घटना से संबंधित कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। घटना आज की है।
जख्मी लोगों ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर चोरी करने का लगाया आरोप
जख्मियों ने गांव के ही कुछ लोगों पर दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया है।सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी रंजय मेहता ने बताया कि रविवार को घर में एक भी पुरुष मौजूद नही थे। सभी लोग अपने-अपने काम पर गए हुए थे।
पड़ोसियों की ओर से कुछ दिनों से घर पर नजर रखा जा रहा था।आज जब घर में कोई सदस्य नहीं दिखा तो पड़ोसी एक प्लानिंग के तहत चोरी करने की नीयत से घर में घुस गया।घर मे इन लोगों ने चोरी किया। कुछ महिलाओं ने पकड़ लिया।
जब महिलाओं ने शोरगुल मचाना शुरू किया तो महिलाओं के साथ मारपीट की और उनके गले से सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली सहित अन्य जेवरात छीन लिए। महिलाओं व बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पुरुष लोग घर पर पहुंचे तो पड़ोसियों ने सभी पर हमला कर दिया। कहा कि पड़ोसी पहले से ही प्लानिंग बनाये हुए थे और मारपीट करने के लिए हथियार छिपाए हुए थे। जब पुरुषों ने विरोध करना शुरू किया तो एकाएक सभी लोगों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे सभी लोग जख्मी हो गए।
घटना के बाद परिजनों ने सभी जख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे जख्मी।
इलाज के दौरान एक दूसरे से भिड़े दोनों पक्ष
सदर अस्पताल में भी इलाज के दौरान पड़ोसियों ने जख्मियों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से मामला को शांत करा दिया गया।
रंजय मेहता ने बताया की जिन पड़ोसियों द्वारा हमला किया गया है, वे लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं। अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करने चले आते है।समाजिक बैठक होती है, तो समाज के भी बातों को मानने से वे लोग इनकार कर देते हैं।
थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया के मामले की जानकारी मिली है। ज़ख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी ने भी इस संबंध में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन या फर्द बयान मिलने पर मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
