आतंकी लखबीर लांडा का शूटर जगरोशन सिंह।
अमृतसर में आज यानी शनिवार को आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा के शूटर को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरनतारन जिले के नौशेरा पन्नुआ निवासी जगरोशन सिंह को गिरफ्तार किया है। जगरोशन आतंकी लखबीर स
.
जगरोशन पर आरोप है कि उसने 14 अगस्त 2025 को जीरा, फिरोजपुर में एक व्यापारी पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस द्वारा की गई जांच में यह सामने आया कि यह हमला एक अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क का हिस्सा था। जगरोशन ने लंडा के आदेश पर यह अपराध किया था, जबकि लंडा इस समय विदेश में रहकर भारतीय माफिया नेटवर्क को संचालित कर रहा है।
पुलिस ने इस मामले में जीरा थाने में मामला दर्ज की है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के अधिकारियों का कहना है कि इस गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि हमले की योजना कैसे बनी और इसमें किन-किन अपराधियों का हाथ था।
पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। उनका मुख्य उद्देश्य अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को समाप्त करना है। इससे राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिलेगा और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बच पाएगी।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से राज्य में अपराध की दर में कमी आएगी और अपराधियों में भय पैदा होगा।
