कैथल के गांव फतेहपुर में दो आरोपियों ने एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने युवक को अमेरिका भेजने का झांसा दिया था। रुपए लेने के बाद न तो उसे विदेश भेजा और न ही वापस मांगने पर उसके रुपए वापस किए। इस संबंध में युवक ने पुलि
.
वैध तरीके से विदेश भेजने की बात कही
गांव फतेहपुर निवासी स्माइल ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने वर्ष 2024 में रविंद्र और रजनीश मौला नाम के व्यक्ति से बातचीत की। आरोपियों ने उसे एक नंबर और वैध तरीके से अमेरिका भेजने की बात कही। वह उन दोनों की बातों में आ गया और उनके माध्यम से विदेश जाने की हामी भर दी।
जल्द भेजने का बहाना बनाकर मांगे दस्तावेज
इसके बाद आरोपियों ने उसके दस्तावेज ले लिए। चार सितंबर 2024 से लेकर 18 जुलाई 2925 के बीच आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे नकद व ऑनलाइन तरीके से 40 लाख रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद आरोपियों ने उसे जल्द से जल्द विदेश भेजने की बात कही। जब काफी समय बीतने पर उसने आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि दस्तावेज पूरे होने पर विदेश भेजेंगे। बाद में बार बार कहने पर आरोपियों ने उसे विदेश भेजने से साफ इनकार कर दिया। रुपए वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपियों ने उससे 40 लाख रुपए ठग लिए।
पूंडरी थाना के जांच अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
