मुख्य बातें

हरियाणा भर में ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: ​​​​​​​करनाल में आढ़ती को भी लगाई थी लाखों की चपत,बार-बार लोकशन बदलकर रहा था छीप – Karnal News

हरियाणा भर में ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:  ​​​​​​​करनाल में आढ़ती को भी लगाई थी लाखों की चपत,बार-बार लोकशन बदलकर रहा था छीप – Karnal News


पुलिस द्वारा पकड़ा गया शातरी ठग मनीष गर्ग।

करनाल के तरावड़ी की अनाज मंडी में आढ़ती के साथ 6.5 लाख रुपए की ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने आखिरकार मोहाली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा, जिससे पुलिस को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जांच में सामने आया कि आरोपी

.

करीब दो महीने पहले तरावड़ी मंडी के आढ़ती मदन लाल के पास एक मनीष गर्ग नाम का व्यक्ति पहुंचा था। उसने खुद को बड़ा व्यापारी बताते हुए करीब साढ़े 6 लाख रुपए के चावल की डिमांड की और कहा कि तीसरे दिन पूरा पेमेंट कर देगा। भरोसे में आकर मदन लाल ने चावल सप्लाई कर दिए। लेकिन इसके बाद ठग ने न तो फोन उठाया और न ही पेमेंट किया। कुछ दिन बीतने के बाद जब आढ़ती एसोसिएशन की टीम आरोपी के बताए पते पर पहुंची, तो पता चला कि वहां वह काफी समय से नहीं रह रहा।

आरोपी के गिरफ्तार होने पर थाने में पहुंचे आढ़ती मदन लाल।

बार-बार एड्रेस बदलता रहा ठग, पुलिस के सामने खड़ी हुई मुश्किल

मदन लाल ने बताया कि ठगी के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गए थे। उन्होंने आढ़ती एसोसिएशन की टीम के साथ मिलकर करनाल के एसपी से मुलाकात की और शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद तरावड़ी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को नोटिस भेजे। लेकिन आरोपी थाने नहीं पहुंचा। पुलिस ने जब उसका रिकॉर्ड खंगाला तो सामने आया कि वह किराए के मकानों में रहकर लगातार अपना एड्रेस बदलता रहा ताकि पुलिस के हाथ न लगे। इसी वजह से पुलिस को उसे पकड़ने में हफ्तों का समय लग गया।

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को मोहाली से किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। जांच अधिकारी एसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपी मनीष गर्ग लगातार पुलिस से छिपता फिर रहा था। पुलिस ने अपने सूत्रों के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की और रात को मोहाली में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को मोहाली से इस जांच अधिकारी कर्मबीर ने किया गिरफ्तार।

आरोपी को मोहाली से इस जांच अधिकारी कर्मबीर ने किया गिरफ्तार।

एक लाख से ज्यादा की रिकवरी, जेल भेजने की तैयारी

थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि आढ़ती मदन लाल की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी से पूछताछ में उसने ठगी की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लाख रुपए से ज्यादा की राशि बरामद की है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

तरावड़ी मंडी के आढ़तियों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया और कहा कि अगर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई न की होती तो ठग शायद फिर किसी अन्य व्यापारी को निशाना बना लेता। वहीं पुलिस अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इस तरह की और कितनी वारदातें की हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *