मुख्य बातें

अबूधाबी पहुंचे गोंडा सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह: तीन दिवसीय विश्व संरक्षण सम्मेलन IUCN में होंगे शामिल, संकटग्रस्त प्रजातियों की रेड लिस्ट होगी जारी – Gonda News

अबूधाबी पहुंचे गोंडा सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह:  तीन दिवसीय विश्व संरक्षण सम्मेलन IUCN में होंगे शामिल, संकटग्रस्त प्रजातियों की रेड लिस्ट होगी जारी – Gonda News


गोंडा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद व केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह अबू धाबी पहुंच गए हैं। वे तीन दिवसीय विश्व संरक्षण सम्मेलन (IUCN) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दुबई में उनका जोरदार स्वागत किया गया है।

इस सम्मेलन के दौरान भारत की संकटग्रस्त प्रजातियों की राष्ट्रीय रेड लिस्ट जारी की जाएगी। साथ ही, विभिन्न देशों के पर्यावरण मंत्री एक-दूसरे से संवाद करेंगे और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करेंगे। अबू धाबी पहुंचने पर मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने भारत की अमूल्य जैव विविधता की रक्षा के लिए दुनिया भर से आए प्रकृति के संरक्षकों और वन्य जीवन के रक्षकों से संवाद करने की उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने जोर दिया कि पृथ्वी हमारा साझा घर है और इसे बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।

भारत जैव विविधता के मामले में दुनिया के 17 बड़े देशों में से एक है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जैव विविधता और प्राकृतिक संरक्षण के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। IUCN के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जीव-जंतुओं की स्थानीय और संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण की मुहिम को एक मजबूत आवाज मिलेगी।

सम्मेलन के दौरान एक विजन डॉक्यूमेंट भी लॉन्च किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, IUCN की अध्यक्ष रजान खलीफा अल मुबारक के साथ एक राउंड टेबल संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यावरण मंत्रियों के साथ भी पर्यावरण संरक्षण और भारत के पर्यावरण को मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *