मुख्य बातें

यूरिया की कालाबाजारी: डीएम ने जांच समिति गठित की: एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट – Bulandshahar News

यूरिया की कालाबाजारी: डीएम ने जांच समिति गठित की:  एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट – Bulandshahar News


प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर में यूरिया की कथित कालाबाजारी के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने मामले की जांच के लिए एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की है।

समिति में एसडीएम न्यायिक सदर, जिला विकास अधिकारी तथा डीएफएमओ को सदस्य बनाया गया है। जिलाधिकारी ने समिति को पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपनी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

किसानों को मिलने वाले यूरिया की कालाबाजारी के सिंडिकेट का मास्टरमाइंड जिला भाजपा का एक बड़ा नेता बताया जा रहा है। यही नेता मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी में अवरोधक बना हुआ है। डीएम कुमार हर्ष ने आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

यूरिया जब्त कर ट्रक चालकों को हिरासत में लिया

कृषि विभाग के अफसरों ने बीते दिनों अनूपशहर गंगा पुल से तीन ट्रक पकड़े थे, जिनमें यूरिया के 1575 बोरे बरामद हुए। ट्रक चालकों से पूछताछ में पता चला कि इन्हें संभल, रामपुर, मुरादाबाद और बदायूं ले जाया जा रहा था। पुलिस ने यूरिया जब्त कर ट्रक चालकों को हिरासत में लिया था।

सहायक आयुक्त अमित कुमार त्यागी ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक दिव्यांशु वर्मा, सहायक लेखाकार यश राघव और भंडार नायक हरेंद्र प्रताप सिंह व रावेंद्र के निलंबन की संस्तुति आयुक्त एवं निबंधक से की, जिसके बाद इन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

अवैध सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप

डीएम की संस्तुति के बाद अनूपशहर कोतवाली में तहरीर देकर मोहम्मद हारुन निवासी हमीरपुर टांडा जिला रामपुर, असलम निवासी सैलानी शाहबाद रामपुर, शेर अली बिहटा बदायूं, सौपाल सिंह बहजोई सम्भल, हरेन्द्र पाल सिंह पीसीएफ कर्मचारी, यश राघव पीसीएफ कर्मचारी, जिला प्रबंधक पीसीएफ बुलंदशहर, रावेन्द्र भंडार नायक पीसीएफ बुलंदशहर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन सिंह राघव ने पूर्व बार अध्यक्ष और सहकारी समिति के डायरेक्टर यशपाल राघव और कॉर्पोरेटिव में तैनात उनके बेटे यश राघव पर यूरिया की कालाबाजारी कर करोड़ों रुपए की अवैध सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *