हरियाणा के गन्नौर निवासी जॉनी अल्ट्रा अपने भाई के साथ 16,000 किलोमीटर की देशव्यापी दौड़ यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित कराना, नशा मुक्ति अभियान को बढ़ावा देना और देश के वीर शहीदों को सम्मान देना है। ग
.
यहां पवन सैनी, धोनी, महेंद्र, सोनू, हरीश और जसवंत सिंह सहित कई नगरवासियों ने जॉनी अल्ट्रा और उनके भाई का अभिनंदन किया। स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास को ‘हरियाणा का गौरव’ बताया। स्वागत के बाद दोनों भाई गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए।
समाज को जागरूक करना काम
पत्रकारों से बात करते हुए जॉनी अल्ट्रा ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य केवल दौड़ना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि हरियाणा और भारत नशा मुक्त बने, बेटियों को सम्मान मिले और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा प्राप्त हो।” उन्होंने यह भी बताया कि यह दौड़ उन अमर शहीदों को नमन है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए।
स्थानीय युवाओं ने जॉनी अल्ट्रा के इस प्रयास को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज, गौ संरक्षण और शहीदों का सम्मान राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इस अभियान के अन्य उद्देश्यों में बेटी बचाओ और भाईचारे को बढ़ावा देना भी शामिल है।
