मुख्य बातें

दरभंगा के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी: 105 नावों और सामुदायिक रसोई में भोजन की व्यवस्था; 2408 पॉलीथिन शीट्स का वितरण – Darbhanga News

दरभंगा के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी:  105 नावों और सामुदायिक रसोई में भोजन की व्यवस्था; 2408 पॉलीथिन शीट्स का वितरण – Darbhanga News


दरभंगा जिले में कमला बलान नदी उफान पर है। नेपाल में हो रही भारी बारिश का असर अब जिले के कई प्रखंडों में दिखने लगा है। निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से राहत कार्य चलाया जा रहा है।

.

किरतपुर के 4 पंचायतों के 20 वार्ड, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 5 पंचायत के 42 वार्ड, गौड़ाबौराम के 3 पंचायतों के 6 वार्ड और घनश्यामपुर अंचल के 12 वार्ड बाढ़ से प्रभावित है। कई गांवों में पानी घुस गया है।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि प्रभावित इलाकों मे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। निशुल्क सामुदायिक रसोईघर चलाए जा रहे हैं, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों को दोनों समय भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही मुफ्त नाव सेवा की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव की व्यवस्था।

लोगों की सुविधा के लिअए 105 नावों की व्यवस्था

किरतपुर में 36, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 45, गौड़ाबौराम में 8 और घनश्यामपुर में 16 नावों की व्यवस्था की गई है। 20 सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। पीड़ितों के बीच अब तक 2408 पॉलीथिन शीट्स का वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा 97 वेटनरी डॉक्टरों की भी तैनाती की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *