मुख्य बातें

साय-कैबिनेट की बैठक…गाय को ‘राजमाता’ का मिल सकता है दर्जा: धान खरीदी–राज्योत्सव और NHM कर्मचारियों की मांगों पर होगी चर्चा, सीएम की अध्यक्षता में मीटिंग – Chhattisgarh News

साय-कैबिनेट की बैठक…गाय को ‘राजमाता’ का मिल सकता है दर्जा:  धान खरीदी–राज्योत्सव और NHM कर्मचारियों की मांगों पर होगी चर्चा, सीएम की अध्यक्षता में मीटिंग – Chhattisgarh News


आज शुक्रवार को महानदी भवन में साय कैबिनेट की अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जिनमें सबसे प्रमुख गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने का फैसला है। इसके अलावा धान खरीदी, राज्योत्सव और स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर कैबिनेट

.

प्रदेश में लंबे समय से यह मांग उठती रही है कि, गाय को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ‘राजमाता’ घोषित किया जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले ही संकेत दिया था कि उनकी सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है।

माना जा रहा है कि आज की कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। जिससे छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन सकता है, जहां गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा मिलेगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की मांगों पर भी चर्चा

इस बैठक में धान खरीदी की तैयारियों, राज्योत्सव 2025 के आयोजन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की मांगों पर भी चर्चा होगी। साथ ही आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार मंथन करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *