मुख्य बातें

गिर फॉरेस्ट की सफारी करने जूनागढ़ पहुंची द्रौपदी मुर्मू: 3 दिन के गुजरात दौरे पर हैं प्रेसिडेंट, द्वारकाधीश की दोपहर की आरती में भी होंगी शामिल – Gujarat News

गिर फॉरेस्ट की सफारी करने जूनागढ़ पहुंची द्रौपदी मुर्मू:  3 दिन के गुजरात दौरे पर हैं प्रेसिडेंट, द्वारकाधीश की दोपहर की आरती में भी होंगी शामिल – Gujarat News


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वे गुरुवार की शाम राजकोट पहुंची। आज सुबह राजकोट से वेरावल पहुंची। सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जूनागढ़ के लिए रवाना हुईं। प्रेसिडेंट जूनागढ़ में गिर फॉरेस्ट की सफारी करेंगी।

.

सफारी के दौरान वे जंगल में शेरों के बीच रहने वाला आदिवासी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगी। रात्रि विश्राम सासण में ही करेंगी। शनिवार सुबह द्वारका के लिए रवाना होंगी। यहां वे द्वारकाधीश की दोपहर की आरती में शामिल होंगी।

शनिवार शाम को होंगी दिल्ली रवाना शनिवार की शाम 5 बजे अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के कारण सासण जंगल सफारी आम लोगों के लिए 2 दिनों (गुरुवार और शुक्रवार) को बंद रहेगी।

गिर फॉरेस्ट की सफारी करने वाली चौथी प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू एशियाई शेरों के एकमात्र निवास स्थान सासण की यात्रा करने वाली भारत की चौथी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1950 में, श्रीमति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में और रामनाथ कोविंद ने 2018 में गिर फॉरेस्ट का दौरा किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *