मुख्य बातें

गुरदासपुर में रेस्टोरेंट-बूट हाउस पर अंधाधुंध फायरिंग: 2 लोगों की मौत, 5 घायल; 2 बाइकों पर आए थे 6 बदमाश – Punjab News

गुरदासपुर में रेस्टोरेंट-बूट हाउस पर अंधाधुंध फायरिंग:  2 लोगों की मौत, 5 घायल; 2 बाइकों पर आए थे 6 बदमाश – Punjab News

फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

पंजाब के गुरदासपुर में बीती रात रेस्टोरेंट व बूट हाउस पर 6 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीकांड में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

.

मामला बटाला के जस्सा सिंह चौक के पास सामने आया। मरने वालों की पहचान कनव महाजन और सर्वजीत सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 8:15 बजे दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवक चांद खाना खजाना रेस्टोरेंट और उसके पास ही स्थित चांद बूट हाउस के बाहर रुके और फायरिंग शुरू कर दी।

गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। आरोपी फायरिंग के बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस फायरिंग में रेस्टोरेंट के मालिक एडवोकेट चंद्र चंदा, दुकान का सिक्योरिटी गार्ड सरबजीत सिंह निवासी बुल्लेवाल, दुकान के मालिक का दोस्त आंधियां चौक निवासी कनव महाजन, शोरूम के पास खड़े उम्रपुरा निवासी अमृत पाल, अमनदीप, खजूरी गेट निवासी संजीव सेठ व पूरिया मोहल्ला निवासी जुगल किशोर जख्मी हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *